पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री संधू सिंह धर्मसोत PMLA के तहत गिरफ्तार - Hindi News

हिन्दी समाचार (Hindi News) की आधिकारिक वेबसाइट. पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, खेल सुर्खियां, ...

Breaking

Monday, January 15, 2024

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री संधू सिंह धर्मसोत PMLA के तहत गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वन विभाग में हुई कई अनियमितताओं के मामले में मनी लॉंड्रिंग के केस में पंजाब के पूर्व मंत्री संधू सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व मंत्री पर आरोप है कि रिश्वत लेकर तमाम अनियमितताओं को बरतते हुए उन्होंने  पेड़ काटने के लिए NOC दी थी.  पेड़ों की कटाई के परमिट के बदले संबंधित मंत्रियों और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का आरोप उनके ऊपर लगा था. 

15 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 30 नवंबर 2023 को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और नई दिल्ली में 15 जगहों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां, उनके सहयोगियों और फॉरेस्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कुछ निजी लोगों के घरों में की गई थी. ईडी ने पंजाब पुलिस विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर करवाई की थी. 

 कई मामलों में रिश्वत लेने का है आरोप

ये जांच वन विभाग के मंत्री और अधिकारियों द्वारा पेड़ों के कटान के लिए परमिट जारी करने, वन विभाग में ट्रांसफर,पोस्टिंग, वन विभाग से एनओसी जारी करने, वन विभाग द्वारा ट्री गार्ड खरीदने को लेकर है. ईडी की जांच से पता चला कि पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने, वन विभाग में ट्रांसफर लिए रिश्वत ली गई. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन,डिजिटल उपकरण आदि जब्त किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें:-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cYSAL3p

No comments:

Post a Comment

Pages