मोहनीश बहल की बेटी को देख लोगों को याद आई दादी नूतन, फोटो देख बोले- सादगी हो तो ऐसी - Hindi News

हिन्दी समाचार (Hindi News) की आधिकारिक वेबसाइट. पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, खेल सुर्खियां, ...

Breaking

Sunday, January 14, 2024

मोहनीश बहल की बेटी को देख लोगों को याद आई दादी नूतन, फोटो देख बोले- सादगी हो तो ऐसी

नूतन फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रह चुकी हैं, जिन्हें कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है. वहीं नूतन की पोती प्रनूतन भी कम खूबसूरत नहीं हैं. प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी हैं. हालांकि, प्रनूतन अब तक सिर्फ दो ही फिल्मों 'हेलमेट' और 'नोटबुक' में नजर आई हैं. बावजूद इसके बहुत कम ही समय में ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं. जी हां, नूतन की पोती प्रनूतन दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं. वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो व वीडियो के जरिए अक्सर फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. इसी क्रम में प्रनूतन बहल ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है.

प्रनूतन बहल का इंस्टा प्रोफाइल वैसे तो उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा है, लेकिन चार दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इस समय चर्चा में है. इस फोटो में प्रनूतन की बेमिसाल खूबसूरती देख फैन्स भी दंग रह गए हैं. प्रनूतन को तस्वीर में मल्टी कलर की साड़ी में देखा जा सकता है. एक के बाद एक प्रनूतन ने तीन फोटो शेयर की है, जिसमें वे सोफे पर बैठी पोज देती नजर आ रही हैं. फ्लोरल शिमर मल्टी कलर साड़ी में प्रनूतन काफी ग्लैमरस भी लग रही हैं. लोगों के ढेरों कमेंट्स इस तस्वीर पर देखने को मिल रहे हैं.

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'बहुत ब्यूटीफुल और गॉर्जियस'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं'. तो एक अन्य ने प्रनूतन के सामने कायनात को भी फेल बताया है. एक और लिखते हैं, 'सादगी हो तो ऐसी'. तो आपको कैसी लगीं मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती प्रनूतन? हमें कमेंट कर जरूर बताएं. 


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/j7hXcuC

No comments:

Post a Comment

Pages