VIDEO: कैप्टन जैक स्पैरो के अंदाज में सिर पर बंदूक तान कर भीख मांग रहा है ये शख्स - Hindi News

हिन्दी समाचार (Hindi News) की आधिकारिक वेबसाइट. पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, खेल सुर्खियां, ...

Breaking

Wednesday, January 10, 2024

VIDEO: कैप्टन जैक स्पैरो के अंदाज में सिर पर बंदूक तान कर भीख मांग रहा है ये शख्स

सामान्य नजर आने वाली चीजों पर हमारा ध्यान नहीं जाता, लेकिन अगर कोई चीज थोड़ी सी भी अटपटी हो तो फौरन हमारा ध्यान खींचती है. सोशल मीडिया के दौर में लोगों का ध्यान खींचने के लिए इन्फ्लुएंसर्स रोज नए-नए तरीके आजमाते नजर आते हैं. अक्सर कंपनियां अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए हमारा ध्यान खींचती हैं और उसे खरीदने के लिए कस्टमर को इंफ्लूएंस करने की कोशिश करती है. शायद ही आपने किसी भिखारी को ध्यान खींचने के लिए जतन करते देखा होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भिखारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने समुद्री लुटेरे का गेटअप रखा हुआ है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. इस शख्स के गेट अप ने कुछ यूजर्स को 'द कैरेबियन' मूवी के चर्चित किरदार कैप्टन जैक स्पैरो की याद दिला दी.

बंदूक दिखा कर ले रहा है पैसा

वीडियो में समुद्री लुटेरे के गेटअप में एक शख्स मस्तमौला अंदाज में चलते हुए कार के पास आता है. उसके हाथ में एक बंदूक भी है, जिसे वो कार में बैठकर वीडियो बना रहे शख्स पर तानते हुए उसकी तरफ बढ़ता है. नजदीक आने पर शख्स बंदूक नीचे कर लेता है. बंदूक की जगह पैसे मांगते हुए एक टोपी नुमा चीज आगे कर देता है. कार में बैठा व्यक्ति उसे सिक्के देता है और शख्स वहां से चलता बनता है. वीडियो को अब तक मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं. लोग इस शख्स के भीख मांगने के अनोखे अंदाज को देखकर हैरान हैं.

यहां देखें वीडियो

कई मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट ह्यूमन रेस नाम के अकाउंट ने 7 जनवरी को शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए इस एक्स अकाउंट ने लिखा, 'इतिहास का सबसे क्रिएटिव भिखारी.' यह अनोखा वीडियो एक्स पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ ही दिनों में 17.4 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. इस पोस्ट को अब तक 12 हजार लोग देख चुके हैं. वहीं 136.6k यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर एक्स यूजर्स कमेंट के जरिए मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पहली नजर में यह शख्स मुझे 'द कैरेबियन' मूवी का कैप्टन जैक स्पैरो लगा.' दूसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह! इस भिखारी का टैलेंट लाजवाब है.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/y9x8Gmo

No comments:

Post a Comment

Pages