गठबंधन के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी, जल्द फैसला होने की उम्मीद : अखिलेश यादव - Hindi News

हिन्दी समाचार (Hindi News) की आधिकारिक वेबसाइट. पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें, खेल सुर्खियां, ...

Breaking

Saturday, January 20, 2024

गठबंधन के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी, जल्द फैसला होने की उम्मीद : अखिलेश यादव

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ सीट बंटवारे पर सहमति बनने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है और उन्‍होंने उम्मीद जताई कि फैसला जल्द होगा.

यहां सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस से (लोकसभा चुनाव में) गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे हैं, दिल्ली में कई बैठकें हो चुकी हैं. जल्द ही और बैठकें होंगी और रास्ता निकाला जाएगा.''

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' को मजबूत होना चाहिए. सवाल सीट का नहीं बल्कि जीत का है, जीत के आधार पर हम सब मिलकर फैसला लेंगे.''

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को गठबंधन की औपचारिक घोषणा की. इसके साथ ही रालोद ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीट पर चुनाव लड़ेगी. इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गठबंधन की घोषणा की.

हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का कांग्रेस के साथ कोई औपचारिक गठबंधन नहीं था, लेकिन पार्टी ने सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी की क्रमशः रायबरेली और अमेठी सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. उप्र में लोकसभा की 80 सीट हैं.

ये भी पढे़ं:- 
Video: भव्य उद्घाटन से पहले अयोध्या के राम मंदिर की एक झलक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VYEtBXD

No comments:

Post a Comment

Pages